Sunday, March 16, 2025
Homeसूरतसूरत में इस स्कूल के छात्र अब अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख के...

सूरत में इस स्कूल के छात्र अब अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख के बजाय हिन्दु पंचांग की तिथि के अनुसार मनाएंगे अपना जन्मदिन

सूरत। नगर प्राथमिक शिक्षा समिति संचालित एक स्कूल ने अनोखी पहल शुरू की है। इस स्कूल के बच्चे अब अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख के बदले हिन्दु पंचांग की तिथि के अनुसार अपना जन्मदिन मनाएंगे। रांदेर जोर के एक स्कूल में छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ वैदिक संस्कृति का अध्ययन भी कराया जा रहा है। पालनपुर के सरकारी स्कूल के छात्रों ने अंग्रेजी तारीख के बदले पंचांग की तिथि के अनुसार अपना जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया है। एक सॉफ्टवेयर की मदद से 6 से 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को जन्म तारीख के आधार पर अपनी जन्म तिथि जानना सिखाया गया है और इसे याद रखने का पाठ भी पढ़ाया गया है।
नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के कई स्कूल खराब शिक्षा को लेकर अक्सर विवादों में रहे हैं, पर कुछ स्कूल ऐसे भी जो नई पहल के लिए भी जाने जाते हैं। रांदेर जोन के पालनपुर में स्कूल क्रमांक 318- कवि श्री उशनस ने एक नई पहल की है। यहां पढ़ाई के साथ ही बच्चों को वैदिक संस्कृति का ज्ञान भी दिया जाता है।
सामान्यतौर पर हर व्यक्ति अंग्रेजी तारीख के अनुसार अपना जन्मदिन मनाता है। पालनपुर में स्कूल के बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने और वैदिक संस्कृति की महत्ता को समझाने की नई पहली की गई है। यहां के बच्चों ने अंग्रेजी तारीख के बदले हिन्दु पंचांग की तिथि के अनुसार जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया है।
स्कूल में बच्चों को वैदिक ज्ञान देने वाले चेतनभाई जोशी ने बताया कि सॉफ्टवेयर की मदद से 6 से 8 में पढ़ने वाले छात्रों को जन्म तारीख के आधार पर जन्म की तिथि सुनिश्चित करके प्रिंट आउट दिया गया है। छात्रों को जन्म तारीख के बदले जन्म तिथि याद रखने के लिए कहा गया है। स्कूल के प्रिंसिपल विजय झांझरूकिया और शिक्षक मिलतबेन ने इसके लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments