Saturday, March 15, 2025
Homeअहमदाबादमुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे

गांधीनगर। प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंन्द्र पटेल शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल अपने मंत्रिमंडल के साथ सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। सुबह 11:30 से 12:00 बजे तक श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सरयू नदी के किनारे बने टेंट सिटी में भी जाएंगे। मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, मुख्य सचेतक बालकृष्ण शुक्ला, सचेतक विजय पटेल, उपसचेतक भी अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेेन्द्र पटेल उसी दिन शाम को अयोध्या से दिल्ली लौट आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments