Sunday, March 16, 2025
Homeराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों की...

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों की सदस्यता रद्द की

शिमला। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान से बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पार्टी व्हिप के उल्लंघन की वजह से बागी विधायकों पर दलबदल विरोधी कानून लागू होता है, इस वजह से उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई।
कांग्रेस छह बागी विधायक सुधीर शर्मा(धर्मशाला), राजिंदर राणा(सुजानपुर), इंद्रदत्त लखनपाल(बड़सर), रवि ठाकुर(लाहौल स्फीति), चैतन्य शर्मा(गगरेट)और देविंदर भुट्‌टो(कुटलेहर) की सदस्यता खत्म कर दी गई है। इन विधायकों ने बुधवार को बजट पास करने के दौरान भी व्हिप का पालन नहीं किया था। बागी विधायक इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments