रियाद। सऊदी अरब की सरकार भले ही सुधारवादी रुख अपनाया हो, पर मौत की सजा देने में यह देश दुनिया के गिने-चुने देशों में से एक है। सऊदी अरब में मौत की सजा पाने वालों को या ताे फांसी पर लटका दिया जाता है अथवा उसका सिर कलम कर दिया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को आतंकवाद के आरोप में दोषी ठहराए गए सात लोगों के सिर तलवार से काटकर धड़ से अलग कर दिए गए। मार्च 2022 में सऊदी अरब में एक ही दिन में 81 लोगों को फांसी दी गई थी। वहीं, मंगलवार को सबसे अधिक लोगों को मृत्युदंड दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन सातों पर आतंकवादी संगठन बनाने और उसे फंउिंग करने का आरोप था। दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई। ये सातों सऊदी अरब के नागरिक थे। हालांकि उनकी नागरिकता के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सऊदी अरब में 2023 में 170 लोगों को फांसी दी गई थी। 2024 में अब तक 29 लोगों को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार 2022 में चीन और ईरान के बाद सबसे ज्यादा लोगों को सऊदी अरब में मौत की सजा दी गई थी। सऊदी अरब सरकार का मानना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मृत्युदंड आवश्यक और उचित है।
सऊदी अरब में एक ही दिन में आतंकवाद के दोषी सात लोगों के सिर कलम किए गए
RELATED ARTICLES