Sunday, March 16, 2025
Homeअहमदाबादनडियाद और पोरबंदर को महानगर पालिका का दर्जा, वित्त मंत्री ने की...

नडियाद और पोरबंदर को महानगर पालिका का दर्जा, वित्त मंत्री ने की घोषणा

गांधीनगर। दो और नगर पालिकाओं को महानगर पालिका का दर्जा दिया गया है। बुधवार को वित्त मंत्री कनु देसाई ने विधानसभा में नडियाद और पोरबंदर नगरपालिका को महानगर पालिका का दर्जा दिए जाने की घोषणा की।
इससे पहले वित्तमंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए प्रदेश की 7 नगरपालिकाओं को महानगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की थी। इसमें नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, महेसाणा, सुरेन्द्रनगर और वढवाल को शामिल किया गया था।
पंकज देसाई ने विधानसभा सत्र में नडियाद को महानगर पालिका दर्जा देने का प्रस्ताव रखा था। नडियाद सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मभूमि है, इसलिए इसे खास तवज्जो दिया गया है। नडियाद को महानगर पालिका का दर्जा दिए जाने से यहां विकास के कामों में तेजी आएगी। अब प्रदेश में कुल 17 महानगर पालिकाएं हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments