अमरेली। धारी तहसील के वावडी गांव में खेत में खेल रहे बेटे को तेंदुए के हमले से बचाने के लिए मां हंसुआ लेकर भिड़ गई। तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वावडी गांव की चंद्रिकाबेन कनुभाई सुबह परिवार के साथ खेत में घास काट रही थी। उसका बेटा पास में खेल रहा था, इसी बीच तेंदुए ने बेटे पर हमला कर दिया। चंद्रिकाबेन बेटे को बचाने के लिए हंसुआ लेकर तेंदुए से भिड़ गई। तेंदुए के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हाे गई। चंद्रिकाबेन के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे दूसरे लोग भी आ गए। लोगों को देखते ही तेंदुए खेत से भाग गया। चंद्रिकाबेन को इलाज के लिए चलाला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से पूरे गांव में डर का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।