Sunday, March 16, 2025
Homeप्रादेशिकमराठा आरक्षण आंदोलन और तेज हुआ, बस में लगाई आग, तीन जिलों...

मराठा आरक्षण आंदोलन और तेज हुआ, बस में लगाई आग, तीन जिलों में इंटरनेट बंद

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन और तेज हो गया है। 10 प्रतिशत आरक्षण बिल पास होने के बावजूद आंदोलनकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को आंदोलनकारियों ने अंबाद तहसील के तीर्थपुरी में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के पास राज्य परिवहन निगम की बस में आग लगा दी। महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने अगली सूचना तक बस सेवा बंद कर दी है। अंबाद के डिपो मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, कानून व्यवस्था की स्थित को देखते हुए अंबाद तहसील में कर्फ्यू लगा दिया गया है। उग्र हो रहे मराठा आंदोलन को देखते हुए गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव सुजाता सैनिक ने छत्रपति संभाजी नगर, जालना और बीड़ जिले में इंटरनेट सेवा 10 घंटे तक बंद करने का फैसला लिया है।
वहीं, मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने रविवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के घर के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। उपमुख्यमंत्री आंदोलन को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। मराठाओं को धमकाने की कोशिश हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments