मास्को। यूक्रेन और रूस में चल रहे युद्ध को दो साल पूरे हो गए हैं। रूस की सेना पूरी ताकत से यूक्रेन पर हमला कर रही है। हालांकि चार गुना ज्यादा शक्तिशाली होने के बावजूद रूप अभी तक यूक्रेन को परास्त नहीं करा पाया है। उधर, रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग में एक बड़ी हुई है। कीव का कहना है कि दोनों देश मिलकर यूक्रेन को दुनिया के नक्शे से मिटाना चाहते हैं। किम जोंग ने रूस को ऐसी मिलाइलें दी हैं, जिससे पलभर में यूक्रेन के शहरों को नष्ट किया जा सकता है। रूस ने दिसंबर के अंत में यूक्रेनपर उत्तरी कोरिया की मिसाइलों से भी हमला किया था। अब यह आशंका जताई जा रही है कि रूस और उत्तरी कोरिया में बड़ी डील हुई है। किम जोंग इस युद्ध में पुतिन का साथ देने को तैयार हो गए हैं। किम जोंग अमेरिका को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। इस युद्ध में अमेरिका और पश्चिमी देश यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। किम जोंग के सामने आने के बाद तीसरे साल में यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध और भयंकर हो सकता है।
यूक्रेन को दुनिया के नक्शे से मिटाने की तैयारी, पुतिन और किम जोंग में बड़ी डील
RELATED ARTICLES