सूरत। यूक्रेन-रूस युद्ध में सूरत के एक युवक की जान चली गई। 23 वर्षीय हेमिल पुत्र अश्विन मांगुकिया एजेंट की मदद से नौकरी करने के लिए रूस गया था। एजेंट ने सूरत से 12 युवकों को रोजगार करने के लिए रूस भेजा था। इसमें हेमिल भी था। यूक्रेन-रूस युद्ध में हेमिल की मौत की जानकारी सामने आई है।
भारतीय युवकों को रूस में ‘सहायक’ के रूप में काम पर रखा गया था लेकिन अब वे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए मजबूर हैं। फंसे हुए ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस में फंसे नागरिकों की जल्द रिहाई के लिए भारतीय दूतावास रूसी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। कुछ भारतीय नागरिकों ने रूसी सेना में ‘सहायक’ के रूप में काम करने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।