अहमदाबाद। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। गुजरात में कांग्रेस लोकसभा की 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि आम आदमी पार्टी के हिस्से में भरूच और भावनगर की दो सीटें आई हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बड़ा बयान दिया है। पाटिल ने कहा कांग्रेस और आप दिन में सपना देख रहे हैं, कभी सफल नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी के चैतर वसावा को भरूच में केवल 13% वोट मिले थे। पिछले लोकसभा चुनाव में 7 में से 4 सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी। आम आदमी पार्टी को लगता है कि भरूच और भावनगर में आसानी से जीत जाएगी, इन दोनों सीटों पर हम पहले से ही मजबूत हैं। अब गठबंधन हो गया है तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी बढ़ेगी, जो आने वाले दिनों में दिखाई देगी।
पाटिल ने गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि इस बार भी हम लोकसभा की पूरी 26 सीटें जीतेंगे और हैट्रिक लगाएंगे। कांग्रेस के जीतने की कोई उम्मीद नहीं है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ते हैं जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने अस्तित्व पर विचार करते हैं।
कांग्रेस और आप दिन में सपना देख रहे हैं, गुजरात में इस बार भी हम लोकसभा की पूरी 26 सीटें जीतेंगे: सीआर पाटिल
RELATED ARTICLES