गांधीनगर। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी मांगों को लेकर गांधीनगर में आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को गांधीनगर की सत्याग्रह छावनी ने सरकारी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का ऐलान संयुक्त कर्मचारी महामंडल की ओर से किया गया है। सत्याग्रह छावनी में पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई है।
सरकारी कर्मचारियाें ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा उठाया था। पुरानी पेंशन योजना सरकार के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए कई राज्यों में नई योजना को रद्द करके पुरानी पेंशन योजना लागू की गई है। सरकारी कर्मचारी गांधीनगर में दोपहर 3:00 बजे तक धरने पर बैठेंगे।