Saturday, March 15, 2025
Homeसूरतनीलगिरी मैदान में अनजान महिला का शव मिला, पुलिस ने हत्या का...

नीलगिरी मैदान में अनजान महिला का शव मिला, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया

सूरत। नीलगिरी के मैदान में एक अनजान महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर और कान के पास चोट के निशान पाए गए हैं। महिला की बेरहमी से हत्या करके शव को मैदान में फेंके जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही लिंबायत पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि नीलगिरी मैदान के बीचोबीच करीबन 30 साल की महिला का शव मिला है। महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रवाना कर दिया। महिला के हाथ पर साधना हरिश्चंद्र गोदा हुआ है। शव से कुछ ही दूरी पर एक लेडिज पर्स भी मिला है। लिंबायत पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments