मुंबई। रेडियाे के जाने-माने अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मंगलवार को रात में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, इसके बाद मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हाे गया। अमीन सयानी का अंतिम संस्कार 22 फरवरी को होगा। उनका जन्म 21 दिसंबर 1932 में मंुबई में हुआ था। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। ऑल इंडिया रेडियाे को लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अमीन सयानी रेडियाे के अलावा “भूत बंगला’, “तीन देवियां’ और “कत्ल’ समेत कई फिल्मों में भी काम किए थे। साल 1952 में प्रसारित गीतमाला शो से उन्हें लोकप्रियता मिली थी।