Wednesday, April 30, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के उद्याेगपति का निधन, दुनिया छोड़ने से पहले 700 कर्मचारियों को...

अमेरिका के उद्याेगपति का निधन, दुनिया छोड़ने से पहले 700 कर्मचारियों को कंपनी का मालिक बना दिया

वाशिंगटन। अमेरिका के उद्योगपति की 94 साल की उम्र में निधन हो गया। दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने ऐसा काम किया है कि हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। बॉब की रे मिल कंपनी के मालिक बाॅब मूर ने कंपनी में काम करने वाले 700 कर्मचारियों को कंपनी सौंप दी। यह कंपनी आर्गेनिक फूड बनाने के लिए जानी जाती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बॉब मूर ने कंपनी बेचने की जगह वहां काम करने वाले 700 कर्मचारियाें को कंपनी का मालिकाना हक दे दिया। 2010 में उन्होंने मालिक का पद छोड़ने का फैसला लिया था। अपने 81वें जन्मदिन पर कंपनी में काम करने वाले 209 कर्मचारियों को कंपनी के शेयरों का मालिक बनाना शुरू किया। 2020 तक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 700 हो गई।
मूर का कहना था कि मालिक कर्मचारियों से ज्यादा खुद के बारे में सोचते हैं। हमें इस परंपरा को तोड़ना चाहते हैं। 70 साल पहले मैंने सीखा कि सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और दयालु स्वभाव बहुत जरूरी है। जैसे-जैसे मेरा कारोबार बढ़ता गया, मुझे एहसास हुआ कि भगवान ने मुझे उदार बनने का अवसर दिया है।
बॉब मूर का कहना था कि बॉब की रेड मिल कंपनी एक सपना था जो साकार हो गया। मुझे कंपनी से इतना लगाव था कि मैंने कभी इसे बेचने का विचार नहीं किया। कंपनी खरीदने के लिए आने वालों को लगता था कि मैं पागल हूं। मूर अंतिम सांस तक कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बने रहे। बाॅब मूर ने 49 साल की उम्र में कंपनी की स्थापना की थी। 2018 तक कंपनी की आय 100 मिलियन डॉलर से अधिक हो गई थी। कंपनी के प्रोडक्ट 70 से अधिक देशों में बेचे जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments