Sunday, March 16, 2025
Homeअहमदाबादविधानसभा में "नकलीकांड' पर हंगामा, कांग्रेस के 10 विधायक एक दिन के...

विधानसभा में “नकलीकांड’ पर हंगामा, कांग्रेस के 10 विधायक एक दिन के लिए सस्पेंड

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस के विधायक “नकलीकांड’ के मुद्दे पर हंगामा करने लगेे। विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 10 विधायकों को एक दिन के सस्पेंड कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार विधायकों के सवालों का जवाब दे रही है। कांग्रेस के विधायकों ने सदन में “नकलीकांड’ का मुद्दा उठाया। “नकलीकांड’ यानी नकली सरकारी कार्यालय, नकली पुलिस, नकली अधिकारी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस विधायक सदन में हंगामा करने लगे।
संसदीय मंत्री ऋषिकेष पटेल ने प्रस्ताव रखा कि विपक्ष उपप्रश्न पूछ सकता है, लेकिन व्यवहार अनुचित है। इसके बाद कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड करने की दरख्वास्त पेश की गई। मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने इसका समर्थन किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 10 विधायकों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया।
“नकलीकांड’ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने कहा- छोटा उदेपुर में नकली सरकारी कार्यालय की सूचना मिलते ही ठोस कार्रवाई की गई। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं। न्यायिक जांच पूरी होने के बाद रुपए की बरामदगी होगी। आदिवासी विभाग द्वारा नकली कार्यालय को 21 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। जांच में पता चला है कि नकली सरकारी कार्यालय 2016-17 से चल रहा था। सरकार के जवाब के बाद कांग्रेस विधायक- “नकली सरकारी कार्यालय’, “नकली पुलिस’,”नकली अधिकारी’के नारे लगाने लगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments