मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल पास हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था, जिसमें शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के विधेयक को मंजूरी दी गई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा था। विधेयक को मंजूरी के लिए विधान परिषद में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मराठा आरक्षण बिल को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की।