Sunday, March 16, 2025
Homeसूरतमकान मालिक के घर से 96.44 लाख रुपए लेकर भागी महिला और...

मकान मालिक के घर से 96.44 लाख रुपए लेकर भागी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने अकोला से गिरफ्तार किया

सूरत। वेडरोड में किराए पर रहने वाली महिला ने मकान मालिक को प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसके घर से 96लाख, 44 हजार रुपए चुराकर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। मकान मालिक की तहरीर पर चौक बाजार पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को अकोला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 70लाख, 50 हजार रुपए बरामद किया है। दोनों को अकोला से सूरत लाने के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिर-सोमनाथ जिले के मूल निवासी दिलीप पुत्र धनजी उकाड़ी वेडरोड पर किराए के मकान में रहते हैं। एक साल पहले पत्नी झगड़ा करके मायके चली गई। इसके बाद से वह अकेले ही रह रहे थे। दिनेश का सिद्ध विनायक सोसाइटी में एक फ्लैट है। उसे जयश्री दिनेश भगत नामक महिला को किराए पर दिया था। जयश्री अपने प्रेमी शुभम के साथ फ्लैट में रहती थी। इसी बीच जयश्री ने मकान मालिक दिनेश को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उनके साथ वेडरोड पर रहने लगी। जयश्री ने दिनेश से उनका फ्लैट 99 लाख, 99 हजार रुपए में बिकवा दिया था। दिनेश ने फ्लैट के रुपए बैग में करके घर में रखे थे। जयश्री मौका पाते ही 96लाख, 44 हजार रुपए लेकर अपने प्रेमी शुभम के साथ फरार हो गई। दिनेश ने चौक बाजार थाने में जयश्री और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

चौक बाजार थाने के इंस्पेक्टर विशाल वी वागड़िया और निलंबित इंस्पेक्टर सीएस धोकड़िया ने महिला और उसके प्रेमी को दबोचने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई थी। इसी बीच सर्वेलंस स्टाफ को जानकारी की मिली की दोनों अकोला में हैं। पुलिस की टीम ने अकोला में दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जयश्री भगत(मूल निवासी, महाराष्ट्र) और उसके प्रेमी शुभम मिसाल को गिरफ्तार किया। दोनों की तलाशी लेने पर 70लाख, 50 हजार रुपए मिले। पुलिस की टीम दोनों को लेकर सूरत आ गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments