Friday, March 14, 2025
Homeकारोबारनिर्यात की छूट मिलते ही प्याज की कीमतों में आया उछाल

निर्यात की छूट मिलते ही प्याज की कीमतों में आया उछाल

भावनगर। निर्यात करने की छूट मिलते ही प्याज के भाव में उछाल आया है। एक मन (20 किलो) प्याज 200 से 410 रुपए के भाव में बिक रही है। भाव बढ़ने के बावजूद किसानों को कुछ फायदा नहीं होगा, क्योंकि किसानों के पास स्टॉक खत्म हो गया है। किसानों का कहना है कि प्याज के निर्यात का फायदा व्यापारियों और जमाखोरों को मिलेगा। सरकार ने व्यापारियों को फायदा कराने के लिए यह निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह ने निर्यात से प्रतिबंध हटाने के सरकार के फैसले को लॉलीपोप बताया है। उन्होंने कहा कि 3 लाख टन प्याज के निर्यात से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा। अगस्त 2023 से मोदी सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत टैक्स लगाया है। दिसंबर 2023 में निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। प्रतिबंध के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments