Saturday, March 15, 2025
HomeसूरतSOG ने 73 लाख रुपए सेल्स टैक्स न चुकाने वाले आरोपी को...

SOG ने 73 लाख रुपए सेल्स टैक्स न चुकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, 17 साल से फरार था

सूरत। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने 17 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ ओलपाड थाने में केस दर्ज था। पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह प्रवीण सिंह और जितेंद्र सिंह रणजीत सिंह ने खुफिया सूचना पर भाठेना, सरदार पैलेस अपार्टमेंट के गेट के पास पान की दुकान पर खड़े आरोपी बलवंत सिंह पुत्र दलपत सिंह राजपूत(25) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी साल 1997-98 में ओलपाड में ममता ट्विस्टर के नाम से पावरलूम्स मशीन और यार्द की खरीद-बिक्री का काम करता था। रिंग रोड पर कड़ीवाला स्कूल के पास उसका आॅफिस था। आरोपी ने कारोबार के दौरान 73 लाख रुपए का सेल्स टैक्स जमा नहीं कराया था। सेल्स टैक्स अधिकारियों ने साल 2997 में उसके खिलाफ ओलपाड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थाने में केस दर्ज होते ही आरोपी आॅफिस बंद करके फरार हो गया था। पुलिस उसे खोज रही थी। एसओजी ने आरोपी को गिरफ्तार कर ओलपाड पुलिस के हवाले कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments