Saturday, March 15, 2025
Homeसूरतससुराल में बेटी की शादी का न्यौता देने गए युवक पर चाकू...

ससुराल में बेटी की शादी का न्यौता देने गए युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

सूरत। वेसू में एक अजीब मामला सामने आया है। ससुराल में बेटी की शादी का न्यौता देने गए दामाद पर चाकू से हमला कर दिया गया। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है।
नीरज की बेटी की शादी 24 फरवरी को है। वह वेसू में जॉली पार्टी प्लाॅट के पीछे ससुराल में न्यौता देने गया था। शुक्रवार की रात ससुराल में नीरज के लिए खाने का प्रोग्राम था। नीरज हैप्पी रेजिडेंसी के पीछे चिराग के साथ मजाक कर रहा था, तभी चिराग ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। नीरज पर चाकू से हमला होते देख आसपास के लोग जमा हो गए। बड़ी मुश्किल से नीरज की जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चिराग गांजा पीता है। वह एक बार पुलिस पर भी हमला कर चुका है। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले चिराग को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments