अहमदाबाद। हाल ही में हुए एक सर्वे में देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता का मूल्यांकन किया गया। इसके नतीजे काफी दिलचस्प हैं। लोकप्रियता की सूची में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हैं, उन्हें 42.6 फीसदी रेटिंग मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री माना जाता है, पर इस सूची में वे दूसरे स्थान पर हैं।
सर्वे के अनुसार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 52.7% रेटिंग के साथ सबसे आगे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 51.3% रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। आसाम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा 48.6% रेटिंग के साथ तीसरे और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 42.6% रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा पांचवें स्थाने पर हैं, उन्हें 41.4% रेटिंग मिला है।