अमरेली। जाफराबाद में धाराबंदर के पास समुद्र से शेरनी का शव मिला है। वन विभाग ने समुद्र में डूबने से मौत होने की आशंका जताई है। प्रदेश में पिछले 2 सालों में 238 शेरों के मरने का आंकड़ा सामने आया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर बताया कि 118 शेर शावक, 43 शेरनियां और 43 शेरों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। वन विभाग का कहना है कि एशियाई शेर गिर के जंगल, ग्रामीण इलाकों को छोड़कर अब समुद्र की ओर बढ़ रहे हैं। समुद्र की ओर जाना शेरों के लिए खतरनाक हो सकता है। उना के खत्रीवाड़ा में समुद्री नाले में एक शावक फंस गया था। वन विभाग ने रेस्क्यू करके उसकी जान बचाई।