सूरत। नगर निगम द्वारा भाठेना के पास नहर के नवीनीकरण का काम शुरू किया गया है। भाठेना के उमिया नगर में नहर के आसपास बनी झोपड़ियां नवीनीकरण में बाधक बन रही थीं। नगर निगम की टीम ने शनिवार को नहर के दोनों ओर बनी झोपड़ियों को हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम ने नहर के आसपास झोपड़ी बनाकर रहने वालों को पहले ही जगह खाली करने की सूचना दे दी थी। शनिवार को नगर निगम की टीम ने नहर के दोनों किनारे बनी झोपड़ियों को तोड़ने का काम शुरू किया।