मुंबई। टीवी सीरियल की जानी-मानी अभिनेत्री कविता चौधरी की 67 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने अमृतसर में अंतिम सांस ली। कविता चौधरी अमृतसर की पार्वती देवी अस्पताल में भर्ती थी। कल रात 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कविता चौधरी ने दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय सीरियल “उड़ान’ में आईपीएस ऑफिसर कल्याणी सिंह की भूमिका निभाई थी। जानकारी के अनुसार अभिनेता का अंतिम संस्कार अमृतसर के शिवपुरी में किया गया।