मस्कत। मध्य पूर्व अरब देश ओमान ने भारत को अपना डूकम पोर्ट सौंप दिया है। इससे नए ऐतिहासिक संबंधों की शुरुआत हो रही है। ओमान के सुल्तान ने राजधानी से 550 किलोमीटर दूर डूकम पोर्ट भारत को सौंपने का निर्णय लिया है। लाल सागर में हूती आंतकवादी उपद्रव मचा रहे हैं, ऐसे में भारत के व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए डूकम पोर्ट काफी महत्वपूर्ण है।
डूकम अरब सागर के किनारे ओमान के अल बस्ता प्रांत में है। यह तेजी से विकसित हो रहे बंदरगाहों में से एक है। ओमान डूकम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहता है। साल 2018 में ओमान और भारत के बीच समझौता हुआ था, जिसमें डूकम पोर्ट का विकास भी शामिल था। इस समझौते के अनुसार भारत डूकम बंदरगाह पर नौसेना का जहाज भी ला सकता है।
डूकम बंदरगाह भारत को सौंपे जाने से पाकिस्तान की हताशा बढ़ गई है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर ओमान की टिप्पणी करते हुए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
ओमान ने डूकम बंदरगाह भारत को सौंपा, पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर निकाल रहे भड़ास
RELATED ARTICLES