Tuesday, April 22, 2025
Homeप्रादेशिकमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान भाजपा में शामिल, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने...

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान भाजपा में शामिल, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने पार्टी कार्यालय में दिलाई सदस्यता

मंुबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद भाजपा में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे भाजपा कार्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जानकारों का कहना है कि भाजपा अशोक चौहान को राज्यसभा में जाने का मौका दे सकती है। यही कारण है कि किसी बड़े नेताओं की मौजूदगी के बगैर उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। राज्यसभा में नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। अशोक चौहान 2008 से 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली नेताओं में माना जाता है। वह पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चौहान के बेटे हैं। अशोक चौहान के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजूरकर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments