बुधवार को एक अनोखा संयोग बनने जा रहा है। माघ शुक्ल पक्ष पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है। वहीं, बुधवार को प्यार का त्योहार वेलेन्टाइन डे है। आज से 57 साल पहले यानी 1967 में यह संयोग बना था, जब वेेलेन्टाइन डे और बसंत पंचमी एक ही दिन था। बसंत पंचमी और वेलेन्टाइन डे पर गुजरात में हजारों युवक विवाह के बंधन में बंधेंगे।
1967 में भारत में वेलेन्टाइन डे का इतना प्रचार नहीं था। पिछले कुछ सालों से भारत में वेलेन्टाइन डे मनाया जाने लगा है। वहीं, दूसरी ओर भारत में वेलेन्टाइन डे मनाने का पुरजोर विरोध भी होता रहा है। बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन किसी भी शुभ काम की शुरुआत कर सकते हैं। यह पर्व अज्ञानता को दूर करके प्रकाश की ओर ले जाता है।
गुजरात में बसंत पंचमी पर हजारों शादियां होंगी। पार्टी प्लॉट, हॉल, बैंड बाज, कैटरर्स महीनों पहले से ही बुक हैं। एक केटरर ने बताया कि बंसत पंचमी की बुकिंग 8 महीने पहले ही हो गई थी। इस दिन वास्तु पूजा, गृह प्रवेश का भी महत्व है। हिन्दु धर्म में बसंत पंचमी का अनोखा महत्व है।
2024 में शादी के मुहूर्त इस प्रकार हैं
फरवरी : 12, 14, 18, 19, 24, 29
मार्च : 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12
अप्रैल : 18, 19, 2૦, 21.
जुलाई : 9, 11, 12, 13, 14, 15.
नवंबर : 13, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26.
दिसंबर : 2, 3, 4, 5, 1૦, 11, 13, 14.