Monday, June 16, 2025
Homeधर्म-समाजगुजरात साहित्य अकादमी ने अमर पालनपुरी को गुजराती गजल अवाॅर्ड देकर सम्मानित...

गुजरात साहित्य अकादमी ने अमर पालनपुरी को गुजराती गजल अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया

सूरत। गुजरात साहित्य अकादमी की ओर से प्रसिद्ध गजलकार अमर पालनपुरी को गुजराती गजल अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी के हाथों अमर पालनपुरी को अवॉर्ड दिया गया। अठवालाइंस में आदर्श हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में यह अवॉर्ड दिया गया। गृह राज्यमंत्री संघवी ने कविता, गजल और साहित्य में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। इस दौरान अमर पालनपुरी को सम्मान पत्र और एक लाख रुपए की नकद राशि दी गई। कार्यक्रम में गुजरात साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. जयेन्द्रसिंह जादव, नर्मद यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. किशोर सिंह चावड़ा, कवि-लेखक डॉ. मुकुल चौकसी समेत अनेक महानुभाव उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments