Tuesday, April 29, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयकतर ने जेल में बंद भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को...

कतर ने जेल में बंद भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को रिहा किया

कतर। जेल में बंद भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को कतर ने रिहा कर दिया है। कतर ने जासूसी के आरोप में इन अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई थी। भारत के दबाव और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अधिकारियों की मौत की सजा को जेल की सजा में तब्दील किया गया था। अब इन अधिकारियों को रिहा कर दिया गया है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने अधिकारियों के रिहा किए जाने की जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 7 पूर्व अधिकारी रिहा होने के बाद भारत लौट आए हैं। इस अधिकारियों को 2022 में इजराइल के लिए जासूरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुछ महीने पहले नौसैनियों के परिवारों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया था कि सरकार उनकी रिहाई की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments