Tuesday, April 29, 2025
Homeप्रादेशिकश्रीराम के दरबार में योगी सरकार, उत्तर प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों...

श्रीराम के दरबार में योगी सरकार, उत्तर प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों ने रामलला के दर्शन किए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधायकों के साथ अयोध्या में रामलाल के दर्शन किए। प्रदेश के सभी मंत्री और विधायक सुबह 9:00 लखनऊ से लग्जरी बस में बैठकर अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचते ही उनका पुष्प से स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और कुंडा के विधायक राजाभैया बस में अगली सीट पर बैठे थे। विधायक जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से पहले ही अयोध्या पहुंचे थे। अयोध्या में भक्तों की भीड़ को देखते हुए विधायकों को हनुमान गढ़ी ले जाने की योजना को रद्द कर दिया गया। बसों को फूलों से सजाया गया था और अंदर रामधुन बज रही थी। विधायकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान मंत्रियों और विधायकों को यादगार के तौर पर एक बैग भेंट में दी गई। जिसमें एक डायरी, कैलेण्डर और कलम थी। अयोध्या में रामलला का दर्शन करने आए योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि विपक्षी तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी विधायकों को अयोध्या में रामलाल का दर्शन करने का मौका मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments