Tuesday, April 29, 2025
Homeवडोदरावडोदरा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने महज दो महीने में ही इस्तीफा...

वडोदरा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने महज दो महीने में ही इस्तीफा दे दिया

वडोदरा। हाल ही में नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अचानक इस्तीफा दे दिया। पादरा के पूर्व विधायक जशपाल सिंह को दो महीने पहले ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने आगामी लोकसभा और वाघोडिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर बैठकें भी शुरू कर दी थी। शनिवार को शिनोर में बैठक करने के बाद एक सीनियर नेता से फोन पर बहस होने के बाद जशपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा लिखकर पोस्ट कर दिया। प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें मनाने की कोशिश की। बताया जाता है कि जशपाल सिंह इस्तीफा वापस लेने को राजी हो गए हैं। जशपाल ने उन पर आरोप लगाने वाले नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments