Tuesday, April 29, 2025
Homeप्रादेशिकउत्तर प्रदेश के विधायक आज अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगे,...

उत्तर प्रदेश के विधायक आज अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगे, सुबह 8:00 बजे लग्जरी बस से होंगे रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधायक रविवार को अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल एवं विधान मंडल के सदस्य राम लला का दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं, दूसरी ओर प्रतिपक्ष नेता अखिलेश कुमार ने विधानसभा में अध्यक्ष के इस निमंत्रण को ठुकरा दिया है। मुख्यमंत्री योगी रविवार को अयोध्या जाएंगे और मंत्रिमंउल के सदस्यों के साा रामलाल के दर्शन करेंगे।
रविवार को सुबह 8:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीष महाना के नेतृत्व में विधान भवन से 10 लग्जरी बसों में मंत्रिमंडल के सभी मंत्री और विधान मंडल के सदस्य अयोध्या के लिए रवाना होंगे। परिवहन मंत्री की ओर से अयोध्या जाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। लखनऊ से अयोध्या की यात्रा के दौरान बसों में रामधुन बजेगी।
शनिवार को प्रतिपक्ष नेता अखिलेश कुमार यादव ने सरकार के निमंत्रण को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि जब भगवान का बुलाया आएगा तो बाद में परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष महाना ने सदन में कहा कि सभी सदस्य रविवार को सुबह बस से अयोध्या रवाना होंगे। बता दें, विधानसभा में 400 विधायक और विधान परिषद में 100 सदस्य हैं। हालांकि अयोध्या जाने वाले विधायकों का सही आंकड़ा सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments