Saturday, March 15, 2025
HomeकारोबारEPFO ने बढ़ाया ब्याज दर, छह करोड़ कर्मचारियों को होगा फायदा

EPFO ने बढ़ाया ब्याज दर, छह करोड़ कर्मचारियों को होगा फायदा

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ ब्याज पर मिलने वाली नई दर सुनिश्चित की है। पीएफ खाताधारकों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8.25% ब्याज मिलेगा। यह ब्याज दर पिछले तीन सालों में सबसे अधिक है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2022-23 में ब्याज दर 8.15% और 2022-21 में 8.10% था। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कर्मचारियों को पीएफ पर 0.10% ज्यादा ब्याज मिलेगा। ब्याज दर बढ़ाने संबंधी फैसले को वित्त मंत्रालय के पास अप्रुवल के लिए भेजा जाएगा। सरकार के अप्रुवल के बाद 2023-24 के लिए छह करोड़ अधिक खाताधारकों के खातों में ब्याज दर जमा की जाएगी। सीबीटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। श्रम मंत्रालय की ओर से ब्याज दर पर बाद में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments