हल्द्वानी। उत्तराखंड के बनभूलपुरा में अवैध मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ते समय भारी बवाल मच गया था। हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई थी। उपद्रवियों ने 100 से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगाया गया था। घटना के दो दिन बाद शनिवार काे स्थिति नियंत्रण में आने के बाद कई इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। बनभूलपुरा में अभी भी कर्फ्यू लगाया गया है।
उत्तराखंड के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) एपी अंशुमान ने बताया कि बनभूलपुरा जाने की किसी को इजाजत नहीं है। बनभूलपुरा को छोड़कर शेष इलाकों से धीरे-धीरे कर्फ्यू हटाया जा रहा है। पुलिस ने अब तक 19 लोगों को नामजद किया है। पुलिस सीसीटीफी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर रही है। नैनीताल के एसएसपी मीणा ने बताया कि अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उपद्रवियों की पहचान होने के बाद उनकी भी गिरफ्तारी होगी। पिछले दिनों बनभूलपुरा में अवैध मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ते समय भीड़ में बवाल कर दिया था। लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों और पुलिस पर पथराव किया था। हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई थी। घटना में कई पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। एडीजी एपी अंशुमान घटना के बाद से ही हल्द्वानी में मौजूद हैं।