बीजिंग। चीन सरकार ने नई मस्जिद बनाने का नियम लागू किया है। नई मस्जिद के निर्माण में चीनी परंपराओं को प्रतिबिंबित करना अनिवार्य होगा। चीन की सरकार ने सैकड़ों मस्जिदों की गुंबजों और मीनारों को तोड़कर ध्वस्त कर दिया था। अब नई मस्जिद के निर्माण का नया नियम लागू किया है। जानकारों का कहना है कि सरकार नए नियमों से मुसलमानों के धार्मिक स्थलों का चीनीकरण करना चाहती है। इससे धार्मिक स्थलों पर चीनी सरकार की पकड़ मजबूत रहेगी। सरकार ने गुरुवार को नए नियम को शिनजियांग प्रांत में लागू कर दिया है। अब किसी भी नए धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए सरकार से मंजूरी लेनी जरूरी है।
चीन में नई मस्जिद के निर्माण में चीनी परंपराओं को प्रतिबिंबित करना अनिवार्य, नया कानून लागू
RELATED ARTICLES