Tuesday, April 29, 2025
Homeप्रादेशिकबिहार में ननद-भाभी के झगड़े को सुलझाने गई पुलिस पर हमला, दो...

बिहार में ननद-भाभी के झगड़े को सुलझाने गई पुलिस पर हमला, दो महिला पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फपुर। यहां के सकरा थाने के रूपनपट्‌टी गांव में शुक्रवार को पुलिस टीम ननद-भाभी के झगड़े को सुलझाने गई थी। इसी बीच पुलिस पर हमला हो गया। इसमें एसआई व दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। रूपनपट्‌टी गांव की उर्वशी कुमारी और उसकी ननद नीलम देवी के बीच जमीन को लेकर कुछ महीने से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों में मारपीट होने लगी। उर्वशी की शिकायत पर पुलिस गांव में आकर दोनों पक्षों को समझा रही थी, तभी नीलम कुमारी ने गुस्से में एसआई राहुल कुमार व महिला पुलिस पूजा कुमारी, शिव कुमारी पर हमला कर दिया। नीलम ने एसआई के हाथ में दांत से काट लिया। पुलिस नीलम कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments