Friday, March 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने बाइडन पर लगाए गंभीर आरोप: चुनाव में फायदे के लिए...

रूस ने बाइडन पर लगाए गंभीर आरोप: चुनाव में फायदे के लिए सीरिया और इराक पर हमले हुए

मास्को। इजराइल और हमास के बीच हो रहे युद्ध से दूसरे देश भी झुलस रहे हैं। अमेरिका के मिलिट्री बेज पर हथी के हमले के बाद अमेरिका ने सीरिया और इराक में एयर स्ट्राइक किया है। इस मामले में रूस भी कूद पड़ा है। रूप से अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई को अनावश्यक बताया है। रूस के राजदूत बैसिली नेबेन्जिया ने अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम एशिया की शांति में अमेरिका बाधा बना हुआ है। रूस के राजदूत ने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव होने वाले हैं। बाइडेन सरकार ने अपनी इमेज बनाने और चुनाव में फायदे के लिए इराक और सीरिया पर हमला किया है। अमेरिका दुनिया पर अपना वर्चस्व बनाने के लिए सैन्य कार्रवाई करता है। वहीं, अमेरिका के डिप्टी राजदूत रॉबर्ड बूड ने इसके जवाब में कहा कि अमेरिकी सैनिकों पर हमले हो रहे हैं। इसलिए यह कार्रवाई जरूरी थी। इमेरिका पश्चिम एशिया में युद्ध विराम चाहता है। गाजा में चल रहे युद्ध को रोकने का हम पूरा प्रयास कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments