स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। कुछ लोग बिस्तर पर पड़ते ही उल्टे-पुल्टे सो जाते हैं। जब नींद से जागते हैं उनके शरीर में अकड़न, दर्द होने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए सोने का सही तरीका जानना जरूरी है। कुछ लोग करवट तो कुछ को पेट के बल सोने की आदत होती है। पेट के बल सोने से अापको आराम मिल सकता है, पर साइंस की मानें तो सोने का यह तरीका काफी नुकसानदेय है। पेट के बल सोने से शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। इस तरह सोने से रीढ़ पर दबाव बढ़ जाता है। इससे पीठ दर्द की शिकायत भी हो सकती है। इससे गर्दन में अकड़न भी हो सकती है। महिलाएं अक्सर पेट के बल सोती हैं। कुछ लोग खाना खाने के बाद पेट के बल सो जाते हैं। इससे खाना पचने में परेशानी होती है। पेट दबने के कारण पाचन क्रिया ठीक से काम नहीं करता है। सोने के समय अापका चेहरा तकिए या बिस्तर पर होता है, इससे त्वचा के रोग भी हो सकते हैं। डाॅक्टर सोते समय पतला तकिया लगाने की सलाह देते हैं। बाई ओर करवट लेकर सोने को डॉक्टर सबसे बेहतर मानते हैं।