Tuesday, April 29, 2025
Homeमनोरंजनटेलीविजन पर ये सीरियल वर्षों से दर्शकों का कर रहे हैं मनोरंजन

टेलीविजन पर ये सीरियल वर्षों से दर्शकों का कर रहे हैं मनोरंजन

टेलीविजन पर कई सीरियल ऐसे हैं जो वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। पुराने होकर भी ये नए ही लगते हैं। दर्शक टेलीविजन पर इन सीरियलों को आज भी उसी अंदाज में देखते हैं। इनमें सबसे आगे है तारक मेहता का उल्टा चश्मा। इस सीरियल की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। टेलीविजन पर आते हुए इसे 15 साल हो चुके हैं। यह एक हास्य सीरियल है, इसके कई पात्र बदल गए हैं फिर भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इसके सभी पात्र गोकुलधाम सोसाइटी में रहते हैं और मौज-मस्ती करते हैं।
भाभीजी घर पर हैं यह एक कॉमेडी सीरियल है। इसे 2015 में टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था। इसके पात्र अंगूरी, अनीता, मनमोहन और विभूति हैं, जो अपनी बातों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।
कुंडली भाग्य सीरियल साल 2017 में शुरू हुआ था। यह अब तक टेलीविजन पर दिखाया जा रहा है। इसमें प्रीता और करण की स्टोरी है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है इसे साल 2009 में टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था। दर्शक आज भी इस सीरियल को उसी अंदाज में देखते हैं।
कुमकुम सीरियल साल 2014 में शुरू हुआ था। इसे आज भी दिखाया जा रहा है। आरवी और पूर्वी की अब शादी हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments