चिली। मध्य और दक्षिण चिली के आबादी वाले इलाकों के आसपास घने जंगल में भीषण आग लग गई है। आग में 46 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। भीषण आग में 1000 से अधिक घर जलकर खाक हो गए हैं। यहां के जंगलों में आग लगने की घटना कोई नई बात नहीं है। आग और धुएं से तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इससे संकट बढ़ता जा रहा है। आग से हजारों हेक्टर जंगल नष्ट हो गए हैं। आग तेजी से फैल रही है। चिली सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित किया है।
चिली के जंगलों में लगी भीषण आग, 46 की मौत, 1000 घर जलकर खाक हुए
RELATED ARTICLES