Saturday, March 15, 2025
Homeवडोदराखंभात में सीआर पाटिल का बड़ा बयान, बोले- 2027 में मैं अध्यक्ष...

खंभात में सीआर पाटिल का बड़ा बयान, बोले- 2027 में मैं अध्यक्ष नहीं रहूंगा…! कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल भाजपा में शामिल हुए

आणंद। रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल और 2500 कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने सभी को केसरिया खेस पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। सीआर पाटिल ने कार्यक्रम को संबांधित करते हुए कहा- पूरा देश राममय हो गया तो खंभात कैसे अछूता रह सकता है। पाटिल ने कहा कि 2027 तक मैं प्रदेश अध्यक्ष नहीं रहूंगा, विधानसभा चुनाव में पार्टी को 182 सीटों पर जिताना। मुझे कार्यकर्ताओं की ताकत पर पूरा भरोसा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 156 सीटों पर विजय मिली, 26 सीटें बाकी रह गई थी।
भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में खंभात सीट पर भाजपा के उम्मीदवार मयूर रावल को 3711 वोटों से हराया था। दसवीं तक पढ़ाई करने वाले चिराग पटेल ने हाल ही में विधायक पद से इस्तीफा दिया था।
शनिवार को विसावदर के आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक भूपत भायाणी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। केशोद के पूर्व विधायक और पिछले विधानसभा में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले अरविंद लाडाणी भी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments