Saturday, March 15, 2025
Homeप्रादेशिकमहाराष्ट्र: भाजपा विधायक ने शिवसेना नेता को थाने में मारी गोली, जमीन...

महाराष्ट्र: भाजपा विधायक ने शिवसेना नेता को थाने में मारी गोली, जमीन विवाद सुलझाते समय हुई थी बहस

मुंबई। शुक्रवार को देर रात उल्हासनगर में भाजपा विधायक ने जमीन विवाद में शिवसेना नेता को थाने में ही गोली मार दी। गोलीबारी की घटना हिल पुलिस लाइन में हुई है। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता जब थाने पहुंचे तो उनके समर्थकों के बीच बहस होने लगी। भाजपा विधायक गणेश गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर चार राउंड फायरिंग कर दी। घटना में शिवसेना विधायक राहुल पाटिल भी घायल हो गए हैं। शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ शिंदे गुट के बताए जाते हैं। पुलिस ने भाजपा विधायक को गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री-गृहमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने घटन की उच्चस्तरीय जांच करने के आदेश दिए हैं। गोलीबारी में घायल शिवसेना नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments