Tuesday, April 29, 2025
Homeप्रादेशिकऔरंगजेब ने मथुरा में मंदिर तोड़कर बनवाई थी मस्जिद, ASI ने RTI...

औरंगजेब ने मथुरा में मंदिर तोड़कर बनवाई थी मस्जिद, ASI ने RTI में दी चौंकाने वाली जानकारी

आगरा। मुगल शासक औरंगजेब ने मथुरा में केशव मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण करवाया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-दरगाह प्रकरण में अागरा स्थित भारतीय पुरात्व सर्वे (एएसआई) कार्यालय में उपलब्ध रिकॉर्ड में यह जानकारी मौजूद है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामले में एक पक्ष ने दावा किया है कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी। यह दावा एक आरटीआई के जवाब में एएसआई द्वारा उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड के आधार पर किया गया है।
अभिलेखों के अनुसार, ब्रिटिश शासन के दौरान 1920 में इलाहाबाद से प्रकाशित एक गजट में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 39 स्मारकों की सूची है, जिसमें 37वें नंबर पर कटरा केशव देवभूमि स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि का उल्लेख किया गया है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह अभिलेख सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, मैनपुरी के अजय प्रताप सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत मंदिर के बारे में जानकारी मांगी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments