Sunday, March 16, 2025
Homeसूरतभाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में दीवार पर "फिर एक बार,...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में दीवार पर “फिर एक बार, भाजपा सरकार’ नारा लिखकर प्रचार की शुरुआत की

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल मंगलवार को अहमदाबाद में वॉल पेंटिंग अभियान की शुरूआत करेंगे, प्रदेश के सभी जिलों, शहरों में अभियान चलाया जाएगा

सूरत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने उधना दरवाजा में दीवार पर “फिर एक बार, भाजपा सरकार’ नारा लिखकर लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारी संख्या में माैजूद रहे। भाजपा ने सोमवार को सूरत से वॉल पेटिंग अभियान की शुरूआत की। मंगलवार को अहमदाबाद और फिर प्रदेशभर में वॉल पेंटिंग अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के आधिकारी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों, शहरों में वॉल पेंटिंग समेत विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌ढा ने दिल्ली में वाॅल पेंटिंग अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद गुजरात में इसकी शुरुआत की गई।
उधना दरवाजा पर दोपहर 2:00 बजे प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल, शहर अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, मेयर दक्षेश मावाणी, विधायक, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वाॅल पेंटिंग अभियान में शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष पाटिल ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को लोकसभा चुनाव में 283सीटें मिली थी, जबकि 2019 में 303 सीटें जीकर भाजपा ने दोबारा सरकार बनाई थी। भाजपा ने 10 साल के शासनकाल में जनता से किए सभी वादों को पूरा किया है। राममंदिर, कश्मीर से धारा 370, ट्रिपल तलाक जैसे वादों को भाजपा सरकार ने पूरा किया है। मोदी की गारंटी पर देश की जनता को पूरा भरोसा है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मंगलवार को अहमदाबाद में आयोजित वॉल पेंटिंग अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों, शहरों में एक साथ अभियान चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments