Tuesday, April 29, 2025
Homeसूरतकंगारू सर्किल के पास रविवारी बाजार में बेहोश हुई महिला की पुलिस...

कंगारू सर्किल के पास रविवारी बाजार में बेहोश हुई महिला की पुलिस कांस्टेबल ने मुंह से सांस देकर बचाई जान

सूरत। सूरत पुलिस ने एक सराहनीय काम किया है। महिला पुलिस कांस्टेबल ने रविवारी बाजार में बेहोश हुई महिला की मुंह से सांस देकर जान बचाई है। घटना कंगारू सर्किल के पास रविवारी बाजार की है। महिला की जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूणा कुंभारिया में कंगारू सर्किल पर रविवारी बाजार के पास एक महिला अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गई। महिला रविवारी बाजार में सामान खरीदने आई थी। महिला के बेहोश होते ही लोगों भी भीड़ जमा हाे गई। घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल वहां पहुंच गई और मुंह से सांस देकर महिला की जान बचा ली। महिला पुलिस कांस्टेबल के इस काम को लोगों को खूब सराहा। पुलिस विभाग को दी गई सीपीआर ट्रेनिंग का फायदा अब आम लोगों को भी मिलने लगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments