Tuesday, April 29, 2025
Homeसूरतसिविल अस्पताल के लेडीज टॉयलेट में 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़,...

सिविल अस्पताल के लेडीज टॉयलेट में 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़, पीड़िता की मां ने आरोपी को पकड़कर चप्पल से पीटा

सूरत। सिविल अस्पताल के लेडीज टॉयलेट में 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी को पकड़कर चप्पल से पीटा। आरोपी को चप्पल से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना सामने आने के बाद सिविल अस्पताल के सुप्रिन्टेंडेंट ने जांच के आदेश दिए हैं। सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के लेडीज टाॅयलेट में 3 साल की बच्ची लघुशंका करने गई थी। इसी बीच वहां मौजूद एक वृद्ध बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची डरकर जोर से चिल्लाने लगी। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां लेडीज टॉयलेट में पहुंच गई। बेटी ने आरोपी की हरकत के बारे में बताया। मां ने आरोपी को पकड़कर चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी नशे की हालत में था।
सिविल अस्पताल के सुप्रिन्टेंडेंट ने बताया कि वीडियो अस्पताल के कैम्पस के भीतर का ही है। एक महिला वृद्ध पुरुष को चप्पल से पीटती हुई दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार वृद्ध नशे की हालत में बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। यह गंभीर मामला है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। सिक्योरिटी अधिकारी को मामले की जांच करने का आदेश दे दिया है। सिविल अस्पताल में ऐसी घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments