Wednesday, April 30, 2025
Homeसूरतवराछा में गंदे पानी से फैल रही बीमारी, उल्टी-दस्त से परेशान 10...

वराछा में गंदे पानी से फैल रही बीमारी, उल्टी-दस्त से परेशान 10 लोग स्मीमेर अस्पताल में भर्ती

सूरत। वराछा के जगदीशनगर और घनश्याम नगर में गंदे पानी से रोग फैल रहा है। उल्टी-दस्त होने पर 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोग फैलने की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम ने इलाके में सर्वे शुरू कर दिया। जगदीश नगर में 31 दिसंबर से ही पीने का पानी गंदा आ रहा है। इसकी शिकायत करने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे। बताया जाता है कि सीवरेज का गंदा पानी पेयजल की पाइपलाइन में बह रहा था।
नगर निगम की टीम ने पानी के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। उल्टी-दस्त से ग्रस्त सभी को स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक युवक को काॅलरा होने की जानकारी मिली है। नगर निगम ने जगदीश नगर में सफाई अभियान शुरू किया है। इसके अलावा लोगों में क्लोरीन के टेबलेट बांटे जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments