वडोदरा। नगर निगम की ओर से हरणी तालाब के पास 2.35 करोड़ की लागत से 2 एकड़ में स्कल्पचर पार्क बनाया गया है। इसमें 35 से अधिक स्कल्पचर बनाकर रखे गए हैं। नगर निगम की ओर से लोहे के स्क्रेप से 12 फीट लंबे मगरमच्छ के स्कल्पचर को बनाकर यहां रखा गया है। इससे पार्क का आकर्षण और बढ़ेगा। स्कल्पचर मुफ्त में बनाने वाले अजय सोमाणी ने बताया कि मगरमच्छ वडोदरा का भाैगोलिक जलचर प्राणी है। इसे 350 किलोग्राम स्क्रेप से तैयार किया गया है। इसको बनाने में 20 दिन लगे हैं। यह 12 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा है। मगरमच्छ का फैला हुआ मुंह जमीन से ढाई फीट ऊपर है। इसे क्रेन की मदद से पार्क में लगाया गया है। यह खराब न हो इसलिए इसे विशेष कोटिंग की गई है। वडोदरा नगर निगम ने साल 2017 में 50 हजार किलो स्क्रेप से 25 स्कल्पचर बनाए थे। इसमें से अधिकांश शहर के मुख्य मार्गों पर बने सर्किल पर लगाए गए हैं। कुछ स्कल्पचर इस पार्क में लगाए गए हैं।