Friday, March 14, 2025
Homeप्रादेशिककोहरे का कहर: उत्तर प्रदेश-राजस्थान में 55 वाहन टकराए, 8 मौतें, दिल्ली...

कोहरे का कहर: उत्तर प्रदेश-राजस्थान में 55 वाहन टकराए, 8 मौतें, दिल्ली में रेड अलर्ट, 14 राज्य कोहरे की चपेट में

नई दिल्ली। घने कोहरे से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के अधिकांश राज्यों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इससे सड़क हादसे बढ़ गए हैं। ट्रेन और फ्लाइटें लेट हो रही हैं। दिल्ली में कोहरे से 50 मीटर से भी कम दिखाई दे रहा था। इससे 110 फ्लाइटें लेट हुई। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कोहरे का कहर बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घने कोहरे के कारण मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 9 हादसे हुए। इसमें उत्तर प्रदेश में 6 और राजस्थान में 3 घटनाएं घटी। हादसे में 55 वाहन आपस में टकराए, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 49 घायल हो गए।
बुधवार को सुबह आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर 16 वाहन एक साथ टकराए। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं, एक टेम्पो की जाली खोलकर लोग डेढ़ लाख रूपए की मुर्गियां लूटकर ले गए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 25 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मेरठ में अनजान वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। उधर- उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 6 वाहन टकरा गए। जिसमें 1 की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के 14 राज्यों के घने कोहरे की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है, ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक दक्षिण भारत के केरण, तमिलनाडु, पांडिचेरी, लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments