Friday, March 14, 2025
Homeप्रादेशिकआगरा हाईवे पर 16 वाहन आपस में टकराए, राहगीर गाड़ी के पिंजरे...

आगरा हाईवे पर 16 वाहन आपस में टकराए, राहगीर गाड़ी के पिंजरे से डेढ़ लाख का मुर्गा लूट ले गए

आगरा। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार को सुबह कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में मुर्गे-मुर्गियों से भरी एक गाड़ी भी शामिल थी। हाईवे पर मुर्गे-मुर्गियों की लूट शुरू हाे गई। वहां से गुजर रहे राहगीर मुर्गे-मुर्गियों को थैले में भरकर ले गए। कुछ लोग ताे गाड़ी के पिंजरे से मुर्गे-मुर्गियों को निकालकर पैदल ही जाते दिखाई दिए। हाईवे पर देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सोशल मीडिया पर मुर्गी लूटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार शाहदरा के पास कोहरे के कारण 16 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें मुर्गे-मुर्गियों से भरी एक गाड़ी थी। गाड़ी में डेढ़ लाख के मुर्गे-मुर्गी भरे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद भी लोग मुर्गियों की लूटपाट करते रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके रास्ते को खुला किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments